जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ.ईरज राजा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया

0
31

गाजीपुर। विकास खण्ड करण्डा के ग्राम पंचायत रफीपुर, तुलसीपुर, शेरपुर एवं महावल गॉव एवं अन्य बाढ़ प्रभावित गॉवों का जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ.ईरज राजा द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गॉवों को सुरक्षित रखने एवं उनकी समस्याओं को सुनने के उपरान्त उनका हाल भी जाना। गंगा नदी के तटवर्ती क्षेत्र में बनाये गये बाढ से प्रभावित एवं बचाव हेतु बाढ़ शरणालय केन्द्र प्राथमिक विद्यालय दीनापुर का स्थलीय निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा, कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। बाढ़ प्रभावित गॉवो का निरंतर नजर बनायी रखी जाय एवं किसी भी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल निस्तारण कराया जाय। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया है, कि जो भी गॉव बाढ़ से प्रभावित हो एवं किसी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल अपने जनदीकी शरणालय केन्द्र पर पहुच जाये। जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थिति जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मे बाढ कन्ट्रोल रूम नं0- 05482224041, 1077, 9454417103 स्थापित किया गया है, जो 24 घण्टे क्रियाशील रहेगा। जिस पर बाढ़ से सम्बन्धित किसी प्रकार की समस्याओ से अवगत करा सकते है। इस अवसर पर उपजिलाधिकरी सदर प्रखर उत्तम, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी करण्डा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण एवं बाढ़ चौकियों के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

जय प्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

5 × 2 =