भीषण आग लगने से दो दुकानें जल कर राख

0
1

 

गोसाईगंज /सुल्तानपुर

जनपद सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र सैफुल्लागंज सभा स्थित ताजुद्दीन मार्केट में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया आज इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते दो दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गई

जानकारी के अनुसार आग रात करीब 10:00 बजे लगी इस हादसे में अरबाज अहमद की कपड़ों की दुकान पूरी तरह जल गई जिसमें लगभग 15 से 20 लख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है वहीं ताजुद्दीन इलेक्ट्रॉनिक की दुकान भी आज की चपेट में आ गई जहां करीब 20 लाख 20 लख रुपए का सामान जलकर राख हो गया

घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई सूचना मिलने पर दमकल विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया हालांकि तब तक दुकानों में रखा लाखों रुपए का सामान पूरी तरह नष्ट हो चुका था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं

पीड़ित व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है की घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए और प्रभावित दुकानदारों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए ताकि वह दोबारा अपना रोजगार शुरू कर सकें।

 

पत्रकार लल्लन के मास न्यूज़     बरौसा सुल्तानपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें