इटहरा मजार के पास जुआ खेलते चार गिरफ्तार, 5280 रुपये व ताश की गड्डी बरामद

0
1

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत करंडा थाना पुलिस ने इटहरा मजार के पास जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्तों का एक पैकेट, फड़ पर रखे 3580 रुपये, तलाशी में 1700 रुपये, एक काले रंग की प्लास्टिक पन्नी तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए।
आप जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक और उपनिरीक्षक संतराम यादव मय हमराह क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इटहरा मजार के पास कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अतुल सिंह (34) पुत्र स्व. वीरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी मदनपुर उर्फ प्रतापपुर, थाना करंडा, सोनू दुबे (27) पुत्र दीनानाथ दुबे निवासी गोशन्देपुर, अनिश कनौजिया (24) पुत्र मुलायम कनौजिया निवासी कुचौरा तथा शशिकांत दुबे (52) पुत्र स्व. रमाशंकर दुबे निवासी मदनपुर उर्फ प्रतापपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई के संबंध में थाना करंडा में मु0अ0सं0 195/26, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अतुल सिंह का पूर्व में भी जुआ अधिनियम सहित अन्य मामलों में आपराधिक इतिहास दर्ज है। इस कार्रवाई को करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक, उपनिरीक्षक संतराम यादव तथा थाना करंडा के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें