जनपद मऊ में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वाधान में गुरु वंदन एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन

0
2

मऊ 

दिनांक 22-08-2026 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, जनपद मऊ के तत्वावधान में गुरु वंदन एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन आर. एस. पैलेस, मऊ में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय श्री ओ.पी. त्रिपाठी जी (सचिव, उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, लखनऊ) तथा विशिष्ट अतिथि मऊ के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संतोष कुमार उपाध्याय जी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन द्वारा किया गया। इसके बाद कंपोजिट स्कूल लिलारी भरौली की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। परस बाबा इंटर कॉलेज, परदहा की छात्राओं द्वारा भी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के बारे में प्रकाश डालते हुए महामंत्री श्री अरविंद कुमारआर्य जी ने कहा कि ‘गुरु वंदन’ कार्यक्रम राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा प्रति वर्ष आयोजित चार कार्यक्रमों में सर्वप्रमुख है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पूरे देश में एकमात्र मान्यता प्राप्त संगठन है, जो प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक सभी बच्चों को मूल्य आधारित शिक्षा देने के लिए प्रयासरत रहता है। महामन्त्री जी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि भारत पुनः विश्व गुरु के पद पर प्रतिष्ठित हो। बीएसए श्री संतोष कुमार उपाध्याय जी ने श्री ओपी त्रिपाठी जी के कार्यकाल का स्मरण करते हुए कहा कि जब मऊ में मिशन पहचान कार्यक्रम चल रहा था तो उसकी चर्चा परियोजना में भी होती थी। बीएसए महोदय ने गुरुवन्दन कार्यक्रम में आये हुए सभी अध्यापकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के सचिव सचिव मुख्य अतिथि आदरणीय श्री ओ पी त्रिपाठी ने जनपद में अपने कार्य के दौरान अपनी यादें साझा की तथा अध्यापकों को प्रेरित करते हुए कहा कि गुरु की महिमा को सर्वोपरि होती है। आज के तकनीकी युग गूगल इत्यादि प्लेटफॉर्म पर सूचनाएँ तो मिल जाती हैं लेकिन जीवन की असली चुनौतियों का सामना करना तथा जीवन जीने की कला अपने उच्च आचरण द्वारा गुरु ही सिखाता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भाव और कर्त्तव्यपरायणता का विकास करने की आवश्यकता है।

इसके पश्चात जनपद से इस वर्ष सेवा निवृत हुए अध्यापकों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

जिला अध्यक्ष श्री रुपेश पांडे जी ने अतिथियों, अध्यापकों सेवानिवृत्त अध्यापकों तथा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संरक्षक श्री राजा आनंद ज्योति सिंह जी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सैकड़ों अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

संचालन श्री राम सेवक ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा,कोषाध्यक्ष राजेश गुप्त, आभा त्रिपाठी,सारिका सिंह, सुनीता पांडेय, उ.प्र.बेसिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नित्य प्रकाश यादव, सुनील यादव, ज्ञान प्रकाश मिश्र, अनुज पाण्डेय, आनन्द सिंह, अरूण मौर्य, राहुल तिवारी,अशोक मिश्र, भारत भूषण सिंह, रिपुसूदन त्रिपाठी,शिवप्रसाद आर्य, नीलम देवी,अनिता रानी,रेनू मिश्रा,अनिता यादव,अजय चौहान धनंजय सिंह, सैयद आफाक हुसैन, प्रदीप वर्मा,आलोक पाण्डेय, भूपेंद्र दीक्षित, मनोज राय, नीता राय , अर्चना सिंह ,सुभद्रा चौहान,मनोज यादव रविंद्र चौहान,आदि उपस्थित रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें