करंजाकला ब्लॉक परिसर में संयुक्त निदेशक ने किया वृक्षारोपण

0
1

स्ट्रिंगर रिपोर्ट – हीरा मणि गौतम 

जौनपुर- वृक्षारोपण अभियान के तहत विकासखंड करंजाकला की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वास्थ्य विभाग लखनऊ के संयुक्त निदेशक डॉ विनोद कुमार अग्रवाल ने वृक्षारोपण किया । उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए पेड़ लगाना जरूरी है। इससे सभी मौसम संतुलित होते हैं। और शुध्द ऑक्सीजन मिलता है। जिसके चलते लोग स्वस्थ जीवन जीते हैं। पशु पक्षी जीव जंतु सबके लिए यह आवश्यक है। सीएमओ डा. गंगाराम गौतम ने वृक्षारोपण किया और उन्होंने भी लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। भाजपा नेता सुनील कुमार यादव मम्मन ने भी वृक्षारोपण कर लोगों को आश्वासन देना कि जो भी खाली जगह हैं वहा पेङ लगाकर हरा भरा किया जाए ।जिससे सभी लोग संकल्प लें ,पेड़ लगाना जरूरी है।इनके साथ डॉ संतोष कुमार जायसवाल ,डॉ आनंद कुमार, डॉ. आनंद प्रकाश, डॉ. खालिद, फार्मासिस्ट सत्यालाल यादव, आशीष यादव,राजू दादा, धीरज, सतीश , किनास ,गौरव ,प्रमोद, संजय ,अमित शिवम, स्वप्ना राय मौजूद रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें