खुटहन बाजार में पत्रकार के भतीजे पर हमला, ₹10 हजार की छिनैती व मोबाइल तोड़ा

0
5

स्ट्रिंगर रिपोर्ट – हीरा मणि गौतम 

जौनपुर – जनपद के खुटहन बाजार में बुधवार को दबंगई का एक मामला सामने आया, जहां एलएलबी छात्र एवं पत्रकार के भतीजे के साथ कथित रूप से मारपीट, छिनैती और तोड़फोड़ की घटना हुई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावर ने जेब में रखे ₹10 हजार नकद छीन लिए और लगभग ₹85 हजार कीमत का मोबाइल फोन तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक कुमार बिंद खुटहन बाजार स्थित आर.के. इलेक्ट्रॉनिक एवं रेफ्रिजरेटर नामक दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान नकबी गांव निवासी राहुल गुप्ता पुत्र रमेश चंद्र गुप्ता वहां पहुंचा और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अभिषेक के साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित का आरोप है कि हाथापाई के दौरान आरोपी ने उसकी पैंट की जेब से ₹10,000 नकद निकाल लिए और उसका करीब ₹85,000 कीमत का सैमसंग गैलेक्सी नोट-10 प्लस मोबाइल जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना दी तथा थाना खुटहन में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना से स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के पदाधिकारियों ने भी कड़ी नाराजगी जताई है। परिषद के जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव ने कहा कि यदि पत्रकार परिवार के सदस्य के साथ न्याय नहीं हुआ तो संगठन के पदाधिकारी धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी होने की बात कह रही है। अब देखना यह है कि पीड़ित को कब तक न्याय मिल पाता है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें