ललित कुमार उपाध्याय एवं राजकुमार पाल को मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ ने उनके परिजनो संग स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

0
30

गाजीपुर। आज पेरिस ओलंपिक 2024 मे कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे यू0पी0 के दो खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय एवं राजकुमार पाल का सम्मान समारोह कार्यक्रम मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर, सैदपुर, गाजीपुर आयोजित हुआ। जिसमे उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ ने दोनो खिलाड़ी ललित उपाध्याय एव राजकुमार पाल को उनके परिजनो संग स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य मंत्री ने अपने सम्बोधन मे कहा, कि पेरिस ओलंपिक खेल का आयोजन 26 जुलाई 2024 से 11 अगस्त 2024 तक चला, जिसमे भारत ने एक रजत व पॉच कास्य पदक जीते जिसमे उ0प्र0 की दो हॉकी खिलाड़ी ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीतने मे अपनी अहम भूमिका निभाई जिनका आज सम्मान समारोह आयोजित हो रहा है। उन्होने खिलाड़ियो एवं उनके परिजनो को शुभकामना देते हुए दोनो खिलाड़ियों को 01-01 करोड़ रूपये देने की घोषणा की तथा खिलाड़ी राजकुमार पाल जो इस जनपद के निवासी है, उन्हे सम्मान स्वरूप डिप्टी एस पी के पद पर चयन करने की घोषणा की। इसके साथ उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी जिन्होेने ओलंपिक मे देश का प्रतिनित्व किया उन्हे 10-10 लाख रू0 की सम्मान राशि लखनऊ मे सम्मान समारोह के दौरान आयोजित कार्यक्रम मे दी जायेगीं। मुख्यमंत्री जी ने बताया, कि ललित उपाध्याय एवं राजकुमार पाल की माता की साधना का नतीजा है, कि वह आज इस मुकाम पर है। ललित उपाध्याय पहले ही डिप्टी एस पी बनाये जा चुके है तथा राजकुमार पाल जल्द ही डिप्टी एस पी होगें। उन्होने मेघबरन सिंह हॉकी एकेडमी के प्रबन्धक पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह एवं स्व0 तेजबहादुर सिंह जिन्होेने हॉकी की नर्सरी को बढाने मे अपनी अहम भूमिका निभाई उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहां कि आज जो दो खिलाड़ी भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत का गौरव बढा रहे है। यह उन्ही की साधना का परिणाम है।
उन्होने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ‘‘खेला इण्डिया खेलो‘‘ के लिए हर खिलाड़ी को खेलने के लिए प्रोस्ताहित करते है, तो उसके पीछे भी एक भाव होता है, कि अगर आप देश के लिए खेलेगे तो देश आपके लिए जान लगा देगा। उन्होने कहा, कि खिलाड़ियो के लिए हर जिले मे एक स्टेडियम, ब्लाक स्तर पर मिनी स्टेडियम ग्राम पंचायत मे खेल का मैदान बनाया जा रहा है। खेल कूद के लिए युवा मंगल दल एवं महिला मंगल दल को स्पोर्स्ट किट उपलब्ध कराया जा रहा है। और प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ीयो का पूरा सपोर्ट किया जा रहा है, जिसके तहत 500 से अधिक खिलाड़ियो को अलग अलग विभागो मे शासकीय नौकरियां एवं सम्मान दिया गया है। प्रदेश मे खेल एकेडमियो को सरकारी स्तर पर सहयोग दिया जा रहा है, यहि कारण है, कि आज हमारे पास दो अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, 84 स्टेडियम, 67 बहुद्देशीय हाल, 13 कुश्ती हाल, 15 सिन्थेटिक हॉकी मैदान, 47 अत्याधुनिक जिम सेन्टर, 20 सिन्थेटिक टेनिस कोर्ट, 16 छात्रावास भवन, 06 सुटिंग रेंज, 14 सिन्थेटिक बास्केटक बॉल कोर्ट, 02 जूडो हॉल, 12 वेटलिफ्टिंग हॉल, 02 इन्डोर वालीबाल तथा 19 फॉरमेटिक हॉकी खेल अवस्थानो का कार्य अबतक सम्पन्न हो चुका है। खेल और खिलाड़ियो को प्रोत्साहित करने के लिए 18 जनपदो मे 16 खेलो मे 44 छात्रावास का संचालन हो रहा है। 03 स्पोर्स्टस कालेज लखनऊ, गोरखपुर एव इटावा मे संचालित है और जल्द ही एक खेल यूनिवर्सिटी मेरठ में बनकर तैयार होने जा रही है। प्रदेश मे उत्कृष्ट खिलाड़ियो को अर्जुन पुरस्कार, मेजर ध्यान चन्द्र पुरस्कार, खेल रत्न पुरस्कार, खेल पद्मश्री पुरस्कार तथा प्रशिक्षको के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार, दिये जाते है, तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियो को अलग अलग पुरस्कार धनराशि प्रदेश सरकार द्वारा दी जाती है। इसके अतिरिक्त प्रदेश मे वृद्ध एवं अशक्त खिलाड़ियो जिसमे राज्य स्तर के खिलाड़ी को चार हजार, नेशनल स्तर के छः हजार एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर केे खिलाड़ियो को 10 हजार रूपये प्रदेश सरकार की तरफ से वित्तीय सहायता प्रदान किया जाता है। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी ने मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर के 10 अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों जिसमे उत्तम सिंह, पवन राजभर, चन्दन यादव, मनोज यादव, अजीत यादव , आशु मौर्या, विशाल पाण्डेय, अजीत पाण्डेय, जमीला बानो, राधेश्याम यादव, एवं हॉकी प्रशिक्षक इन्द्र देव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण उ0प्र0 गिरीश चन्द्र यादव ने अपना सम्बोधन व्यक्त करते हुए खिलाड़ियो को शुभाकानाए दी तथा प्रदेश के खिलाड़ियो को हर सम्भव सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। कार्यक्रम मे पूर्व कैबिनेट मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं महासचिव हॉकी इण्डिया भोला सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामना देते अपने व्यक्तव्य व्यक्त किये। कार्यक्रम मे स्वागत सम्मान पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने किया। कार्यक्रम के अन्त मे मुख्य मंत्री जी को स्मृति चिन्ह (हॉकी) एवं इण्डिया टीम की जर्सी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, राज्य सभा सांसद सगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, पूर्व विधायक सुभाष पासी, खेल निदेशक उ0प्र0 डॉ आर पी सिंह, कुलपति पूर्वाचल विश्वविद्यालय जौनपुर वन्दना सिंह, डी आई जी वाराणसी परिक्षेत्र डॉ ओम प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक डाॅ.ईरज राजा जनपद के समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी, भारी संख्या मे खिलाड़ी, आमजन एव प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

जय प्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

2 × four =