जमीनी विवाद ने पकड़ा तूल, छप्पर में आग लगाने और पुलिस पर पक्षपातपूर्ण रवैया का आरोप

0
2

  1. जौनपुर – सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव में आबादी की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। एक पक्ष ने पड़ोसियों पर घर में आग लगाने, पथराव करने और पुलिस पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का गंभीर आरोप लगाया है।

गांव निवासी मेवालाल ने बताया कि उनके घर के समीप स्थित आबादी की जमीन घरौंदी में अपने नाम दर्ज कराया था। इसी जमीन को लेकर पड़ोसी लंबे समय से विवाद कर रहे हैं। आरोप है कि विवाद के चलते आए दिन उनके घर पर पत्थर फेंके जाते हैं और परिवार को डराने-धमकाने का प्रयास किया जाता है।

पीड़ित के अनुसार, बीते 28 जून को उनके छप्पर में आग लगा दी गई, जिससे घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और थाने में तहरीर भी दी गई, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

मेवालाल ने यह भी आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उनके परिवार के कुछ लोगों को थाने में बैठाया गया और दूसरी ओर विवादित जमीन पर दीवार निर्माण का कार्य कराया गया। साथ ही आरोप है कि उनके बेटे जान से मारने कि धमकी दी जाती है।

पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस से न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उक्त मामले में थाना प्रभारी को फोन किया गया लेकिन फोन रिसीव न होने से जानकारी नहीं मिली।

 

स्ट्रिंगर जौनपुर रिपोर्ट 

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें