आजमगढ़
वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत बिलरियागंज पुलिस ने व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया। थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बिलरियागंज थाना परिसर एवं पुलिस बूथ पर पुलिसकर्मियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।
इस अवसर पर थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देने का संकल्प है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्रवासियों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।
ब्यूरो चीफ सोनू कुमार की रिपोर्ट
In





















