महिला थाना प्रभारी शक्ति सिंह ने नए कानून के बारे में लोगों को बताया

0
19

गाजीपुर। जनपद के महिला थाना प्रांगण में थाना प्रभारी शक्ति सिंह एवं बैजनाथ इंटर कॉलेज गाजीपुर की प्रिंसिपल पूजा श्रीवास्तव उपस्थिति में 01 जुलाई 2024 से लागू होने वाले तीन नये कानून पहला भारतीय न्याय संहिता 2023, दूसरा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा तीसरा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे में सामान्य निर्देश के साथ-साथ महिला एवं बाल अपराध से सम्बन्धित नई धाराओं के प्रचलन में आने एवं इसके औचित्य व इसका आम जनता व पीड़ित व्यक्तियों को सुगमता एवं सरलतापूर्वक त्वरित न्याय दिलाने आदि के बारे में अवगत कराया गया तथा लोगों से अपील की गयी कि, आम जनमानस में उपरोक्त नये कानूनों के बारे में व्यापक प्रचार- प्रसार करें। जिससे आम जनता को इस नये कानून के बारे में जानकारी हो सके। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, पत्रकार, वकील, उरोज फातिमा, मोनिका, शकुंतला, बाबूलाल सरोज, शैलजा मिश्रा, अंजली सिंह के साथ साथ पुलिस स्टाफ व जन सामान लोग उपस्थित रहे।

जय प्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

 

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

five × 3 =