माहुल के सबसे वृद्ध हीरा अग्रहरि का 115 वर्ष की उम्र में निधन

0
0

182परिवारों का कुनबा छोड़ हुए गोलोकवासी
माहुल(आजमगढ़)नगर पंचायत माहुल के व्यवसायी परिवार के वरिष्ठ सदस्य हीरा प्रसाद अग्रहरि का 115 वर्ष की उम्र में मंगलवार देर रात निधन हो गया।जैसे ही इसकी खबर नगरवासियों को हुई क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। बुधवार सुबह से ही उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालो का तांता लग गया।हीरा प्रसाद गुप्ता काफी मिलनसार प्रवृत्ति के थे।उनके नौ पुत्रों के साथ ही साथ परिवार में छोटे और बड़े लोगों को लेकर 182 लोग है।इनके एक पौत्र संजय अग्रहरि माहुल में होंडा बाइक के डीलर है तो दूसरे हरिकेश गुप्ता भाजपा की राजनीति में सक्रिय है।बाकी के सदस्य किराना से लेकर कपड़ा फास्ट फूड आदि तमाम व्यवसाय से जुड़े है।हीरा प्रसाद अग्रहरि एक सप्ताह से बीमार थे और स्थानीय स्तर उनका इलाज चल रहा था।मंगलवार रात में 10 बजे उनकी हालत बिगड़ने लगी और परिवार के लोग अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उन्होंने दम तोड़ दिया। बुधवार को स्वजनों और नगर वासियों ने गाजे बाजे के साथ शव यात्रा निकाली।जिसे पूरे नगर में घुमाने के बाद तमसा मंजूषा के तट स्थित महर्षि दुर्वासा धाम के श्मशान में उनका अंतिम संस्कार कर दिया।शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में भाजपा लालगंज के जिलामंत्री दिलीप सिंह,मंडल अध्यक्ष विमलेश पांडेय,जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह, कृष्णा गुप्ता,हरिशंकर सोनी,संतोष मोदनवाल वा क्षेत्र के लोग सामील रहे।

*अहरौला संवाददाता संतोष मिश्रा की रिपोर्ट*

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें