सुल्तानपुर
दोस्तपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुरैनी में ग्राम सभा के जितेन्द्र सिंह और रणजीत उपाध्याय और इन्द्र देव पांडेय ने कुछ दिन पहले घटिया निर्माण में सम्बंध में सपथ पत्र के साथ लिखित शिकायत सुल्तानपुर जिलाधिकारी महोदय को दिया था जिसकी जांच मनरेगा डीसी और खंड विकास अधिकारी ने किया।
जिसमें ग्राम सभा के हर काम में भारी कमी उजागर हुई
मौके पर मौजूद ग्राम सभा के पुर्व प्रधान पति जितेंद्र सिंह आयुष सिंह और विवेक सिंह मौजूद रहे गाँव के कुछ लोगों के सामने जांचो उपरांत प्रधान सीमा यादव के प्रतिनिधि करते उनके भाई और स्वयं प्रधान सीमा यादव और ग्राम सभा के सचिव और ऐसे तमाम लोगों के सामने डी सी महोदय ने कहा सभी निर्माण मानक विहीन और घटिया है।
ग्राम सभा में बना कूड़ा घर तो जैसे दलदल हो गया है और लग रहा है मुख्यमंत्री जी का बुलडोजर चला है ।
प्रयोग होने से पहले ही निर्माण हुआ नहीं की टूट गया कूड़ा घर
कूड़ा घर दलदल बना अपने ही अस्तित्व पर रो रहा है। ऊपर से विडियो में विलेम लगा रहे हैं की आप लोगो ने ही तोड़ा है ।गजब है जब कोई जांच करा दे भरष्टाचार का तो वही तोडा है और दलदल बना दिया।
कहने को है प्रमुख सचिव अमित सिंह जी इसी ही गाँव के निवासी हैं फिर जरा भी नहीं है इनका भी डर
यहाँ भी नहीं लूट घसोट में डरते हैं लोग जानते हुए की माननीय मुख्यमंत्री जी के पास ही इसी ग्राम सभा के एक इमानदार अधिकारी सचिव पद पर है ।
अब देखना है क्या ग्राम सभा के लोगों को न्याय मिलेगा।
बारात घर रहा शौचालय और बाथरूम विहीन
प्रधानमंत्री जी का सपना भी नहीं मानते ब्लॉक के अधिकारी और प्रधान जहाँ प्रधानमंत्री जी हर घर शौचालय का निर्माण करा कर स्वच्छता अभियान का बढावा दिए वही मुरैनी में बने बारात घर में न शौचालय है न बाथरूम
अमृत सरोवर बना सो पीस
अमृत सरोवर माननीय मुख्यमंत्री जी का सपना था लेकिन ग्राम सभा के प्रधान उस सपने को भी तार तार करने में कोई कोर कसर नही रखे जो एक गाँव के आम तालाब में बदल कर रख दिए
लाखों रूपये की बंन्दर बाट कर लिया गया ग्राम सभा में पुर्व में रहे ग्राम विकास अधिकारी और प्रधान के साढ गांठ से ग्राम सभा में भारी हुई लूट अब हो रही उजागर । उनके जाने के बाद अब पुनः शुरू हुआ है ग्राम सभा में वही खेल बरात घर में छत पर न कोई पेटिग न कोई रंग रोगन 2022 में ही पैसे का बंन्दर बाट कर लिया गया ।जब जांच शुरू हुआ तो आनन फानन में खेल मैदान और अमृत सरोवर और बारात घर का कार्य शुरू किया गया जो मानक विहीन और घटिया समाग्री से कराया जा रहा है।
न्याय की आस में अब उम्मीद लगाए बैठे है ग्राम सभा वासी देखना है की न्याय मिलता है या फिर होता है खेल।


















