अधिकारियों की लापरवाही उजागर ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा करके मंदिर पर लगे खराब हैंडपंप को बनवाया

0
0

 

 

 

 

(आजमगढ़ ) अहरौला /विकास खंड अहरौला के ग्राम पंचायत मतलूबपुर स्थित काली माता मंदिर पर लगा सरकारी हैंडपंप पिछले चार-पांच दिनों से खराब पड़ा था। इसकी सूचना संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी गई, लेकिन कीसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में पानी की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती गई। अंततः ग्रामवासियों ने स्वयं पहल करते हुए चंदा इकट्ठा कर हैंडपंप की मरम्मत कराई।ग्रामीणों का कहना है कि जहां एक ओर सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई और सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं जिम्मेदार अधिकारी इन आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं।हैंडपंप की मरम्मत में मुख्य रूप से आजाद जायसवाल, प्रियांशु जायसवाल, ऋषभ गुप्ता तथा मंदिर के मुख्य पुजारी का बिसेस सहयोग रहा।

*अहरौला से संवाददाता संतोष मिश्रा की रिपोर्ट*

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें