भाजपा नेता की पुण्यतिथि पर  वृद्धाश्रम निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और फल वितरण का आयोजन किया गया

0
5

 जौनपुर – भाजपा नेता स्वर्गीय नरेंद्र प्रताप सिंह के 14 वीं पर उनके परिजनों द्वारा सुखीपुर में स्थित वृद्धाश्रम निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और फल विवरण का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा के दिग्गज नेताओं ने कार्यक्रम में शिरकत दी और उनके जीवनी पर प्रकाश डाला,

सुखीपुर कस्बा में स्थित वृद्धाश्रम पर आयोजित भाजपा नेता स्वर्गीय नरेंद्र प्रताप सिंह की पुण्यतिथि पर पहुंचे भाजपा नेता व प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख सुनील यादव ने स्वर्गी नरेंद्र प्रताप सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 90 के दशक में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष के रूप में लोगो की सेवा की स्वर्गीय नरेंद्र प्रताप सिंह ने तन मन धन से संगठन और पार्टी की सेवा कर आज पार्टी को सत्ता तक पहुंचने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।करंजाकला भाजपा मंडल महामंत्री प्रशांत सिंह दीपक ने कहा की पिता जी ने पूरे जीवन गरीबो की सेवा में समर्पित रहे। लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने का काम किया और आज उन्हीं के मार्गदर्शन पर हम सब अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों पर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए तीन बार भाजपा करंजाकला मंडल के अध्यक्ष पद भी प्राप्त की थी,उन्होंने जनता की सेवा और भाजपा की नीतियों को आगे बढ़ने का काम किया है। स्वर्गीय नरेंद्र प्रताप सिंह के बड़े पुत्र पिंटू सिंह ने बताया कि आज स्वास्थ्य शिविर में 90 लोगों का निशुल्क इलाज और दवा वितरित की गई, इस दौरान लोगों को निशुल्क फल और भोजन की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर अलका यादव,डॉ आनंद प्रकाश,डॉ संतोष, फार्मासिस्ट सत्यालाल यादव की नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।इस अवसर जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता श्याम बाबू यादव,राज्य मंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह,मिथिलेश यादव,शरद सिंह, प्रभात यादव समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

twenty + eighteen =