होली और रमजान को लेकर बरदह थाना में पीस कमेटी की बैठक डीजे व जुलूस पर पूर्ण प्रतिबंध

0
15

 

*बरदह /आजमगढ़* आगामी होली व रमजान त्यौहार को सब कुशल एवं शांतिपूर्ण पूर्ण ढंग से संपन्न करने के उद्देश्य से बरदह थाना परिसर ठेकमा चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता एसडीएम मार्टिनगंज विद्या सिकरवार एवं थाना राजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की ठेकमा चौकी परिसर सी ओ लालगंज भूपेंद्र कुमार पांडे थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह चौकी प्रभारी राजेंद्र पटेल के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्राम प्रधान जनप्रतिनिधि डीजे संचालक और मान्य नागरिक उपस्थित रहे
बैठक को संबोधित करते हुए
*एसडीएम दिव्या सिकरवार सी ओ लालगंज भूपेंद्र कुमार पांडे* ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहाद के साथ त्योहार मनाए किसी भी प्रकार का विवाद दिया आशंका होने पर तत्काल प्रशासन और पुलिस को सूचना दें ताकि समय रहते उनका निवारण किया जा सके उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी की होली के दिन यदि किसी प्रकार के गड़बड़ी या उपद्रव की उपस्थिति उत्पन्न होती है तो संबंधित के विरुद्ध कडी कार्रवाई की जाएगी
*थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह* ने ग्राम प्रधानों को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि किसी गांव में शराब के नशे में उपद्र होते होता है और संबंधित ग्राम प्रधान की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी सड़क पर शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर वहां सीज किया जाएगा तथा किसी प्रकार की पैरवी स्वीकार नहीं की जाएगी मारपीट की घटनाओं में गंभीर धाराओं यहां तक की धारा 307 के तहत भी कार्यवाही की चेतावनी दी गई होलिका दहन शांतिपूर्ण वातावरण में किया जाएगा किसी भी गांव में बवाल या विवाद का आशंका हो तो तत्काल सूचना दें उन्होंने डीजे संचालकों को सख्त निर्देश दिया कि किसी कहीं भी डीजे नहीं बजेगी और नहीं किसी प्रकार का जुलूस निकाला जाएगा आदेश का उल्लंघन करने पर डीजे सख्त पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी बैठक में पुलिस स्टाफ दरोगा उमेश दरोगा पुनीत श्रीवास्तव अजीत कुशवाहा राजबहादुर मनोज त्रिलोकी पांडे बिहगल यादव कांस्टेबल पंकज यादव हेड कांस्टेबल पवन कुमार कांस्टेबल दिनेश यादव कांस्टेबल सुविनदर गुप्ता और बरदह महा प्रधान राजेंद्र यादव बरदह प्रधानमंत्री मुकेश प्रधान जितेंद्र राय परमोद राजभर प्रधान सुजीत कुमार अन्य सभी क्षेत्र वासियों के प्रधान सम उपस्थित रहे
प्रशासन ने सभी खुद से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की
*के मास न्यूज़ पत्रकार संतोष कुमार ठेकमा आजमगढ़*

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें