सुल्तानपुर
जनपद के धनपतगंज ब्लॉक के मझवारा गांव में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती और बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों की अच्छी भागीदारी रही और सामाजिक समता व जागरूकता पर जोर दिया गया। आयोजन का उद्देश्य समाज को शिक्षा, समानता और न्याय के प्रति प्रेरित करना रहा।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सावित्री हॉस्पिटल के डॉ. जियालाल भारती ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर और भगवान बुद्ध के विचार आज भी समाज को सही दिशा देने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे समाज में फैली असमानता को खत्म किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आएं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम करन और नेत्र विभाग के डॉ. जय भीम भी उपस्थित रहे। वहीं मुख्य वक्ता चैतूराम सुमन ने अपने प्रभावशाली अंदाज में लोगों को जागरूक किया और सामाजिक चेतना का संदेश दिया, जिससे कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में उत्साह का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के आयोजक एडवोकेट सूरज प्रताप त्यागी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को एक मंच पर लाकर समानता और भाईचारे का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम लोगों में जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट जयप्रकाश बौद्ध ने किया, वही इस मौके पर फक्कड़ न्यूज़ से राजाराम त्यागी, जिला टॉप न्यूज से सुरेश कुमार, शैलेंद्र भी RKB इंटरप्राइजेज, डॉ सुभाष गौतम, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबलू चौधरी वाल्मीकि टाइगर, राजकुमार बौद्धाचार्य, शिक्षक राकेश कुमार, शिक्षक रमेश कुमार, पत्रकार अनिल कुमार साहित्य सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।


















