(आजमगढ़) अहरौला
फूलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त केसरी चौहान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। वह पहले से दर्ज एक जानलेवा फायरिंग के मामले में वांछित चल रहा था। 19 अप्रैल को भोरमऊ पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार को रोकने की कोशिश कीअभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।पुलिस ने उसके पास से एक देशी तमंचा, कारतूस, सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, मोबाइल और नकदी बरामद की है। पूछताछ में उसने व्यक्तिगत ने रंजिश में फायरिंग की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।पुलिस के अनुसार, केसरी चौहान के खिलाफ हत्या, चोरी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित 14 से अधिक गंभीर मुकदमे विभिन्न राज्यों में दर्ज हैं मामले
में पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह से कार्यवाही जारी रहेगी”। *संवाददाता संतोष मिश्रा*


















