पांच लाख पंचानवे हजार रुपया व लगभग दस लाख रुपए के आभूषण के साथ चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
33

गाजीपुर। थाना गहमर पुलिस द्वारा चोरी की योजना बना रहे व पूर्व में चोरी की घटना करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया साथ मे 03 बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। जिनकी निशादेही पर चोरी का पांच लाख पंचानवे हजार रुपया व करीब दस लाख रुपए का आभूषण बरामद किया गया। गाजीपुर में चलाया जा रहे अपराध एवम् अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 शिव प्रसाद पाण्डेय मय हमराहियान व स्वाट टीम ग्रामीण प्रभारी उ0नि0 दीपक कुमार मय हमराहियान द्वारा फरीदपुर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर चोरी की योजना बना रहे व पूर्व में मु0अ0सं0171/2025 धारा 305(a),331(4) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की घटना करने वाले अभियुक्तगण विनोद कुमार कमकर पुत्र स्व0 महेन्द्र कुमार, निवासी संतरामगंज बाजार सेवराई, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर, उम्र 58 वर्ष, पंकज कुमार गुप्ता पुत्र वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, निवासी संतरामगंज बाजार सेवराई, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर, उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया एवं 03 नफर बाल अपचारीयो को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण व बाल अपचारीगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें