निजामाबाद (आजमगढ़)।
नगर पंचायत निजामाबाद के वार्ड संख्या 9 स्थित सहकारी समिति वाले नाले, जो घूरीपुर ग्राम मार्ग होते हुए मुख्य निजामाबाद मुख्य मार्ग तक जाता है, का नव निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। यह मार्ग अध्यक्ष के घर के बगल से भी होकर गुजरता है। बताया गया है कि पूर्व में कुछ लोगों द्वारा नाले की भूमि पर अवैध निर्माण कर लिया गया था, जिसे हटाकर अब स्थानीय नागरिकों की मांग पर नाले का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। इस नाले को भूमिगत (अंडरग्राउंड) रूप में बनाया जा रहा है, जिससे जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। आज दिनांक 25 फरवरी 2026, दिन मंगलवार को राष्ट्रीय प्रमुख समाजसेवी अरुण कुमार एवं समाजसेवी कुलदीप कौर द्वारा निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति का अवलोकन किया गया। समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन एवं तहसील प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार ही कराया जाए तथा निष्पक्ष जांच कर यह सार्वजनिक किया जाए कि जनहित में इस कार्य पर कितनी धनराशि व्यय की जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि क्षेत्रवासियों को स्थायी राहत मिल सके।
*संजय कुमार तहसील ब्यूरो निजामाबाद की रिपोर्ट*
नगर पंचायत निजामाबाद वार्ड संख्या 9 में नाले के पुनर्निर्माण कार्य की प्रगति, मानक अनुरूप क्रियान्वयन हेतु निरीक्षण
In

















