क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

0
96

नेवादा/अंबेडकर नगर

शिक्षा क्षेत्र भियांव के जनता इंटर कॉलेज नेवादा में क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता 2023 में पूरे क्षेत्र के विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में मंच का संचालन आशुतोष सिंह ने किया तथा खेल संचालक विजय पाल गौड़ के रूप में रहे। निर्णायक समिति के रूप में ऋषि केश सिंह, जितेंद्र यादव, हरिओम,इंद्रजीत कुमार,नरेश उपाध्याय, सुधांशु सिंह रहे । खेलकूद प्रतियोगिता विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रतना, यस एन सिंह इंटर कॉलेज पूराबदलही, राम फेर मौर्य इंटर कॉलेज पैकौली बाज़ार, जनता इंटर कॉलेज नेवादा, राम नायक इंटर कॉलेज मढवरपुर आदि विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। पूरा प्रांगण देश भक्ति गीतों से गूंज उठा। बच्चों ने बारी बारी से अपनी कला का प्रदर्शन किया। खेल कूद प्रतियोगिता में दौड़, लम्बी कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। तीन सौ मीटर दौड़ में जनता इण्टर कॉलेज की अंजली कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और बालक वर्ग में राम फेर मौर्य इण्टर कॉलेज पैकौली बाजार के साहिल मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चार सौ मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में रिया मौर्य राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज रतना प्रथम,बालक वर्ग में एस एन इण्टर कॉलेज पूराबदलही सजीवन प्रथम,पंकज यादव द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राम नायक इंटर कॉलेज की कक्षा छः की किंजल विश्वकर्मा प्रथम,और दो सौ मीटर दौड़ में काजल विश्वकर्मा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों बहनों ने विद्यालय के साथ साथ समाज की गरिमा को बढ़ाते हुए बालिकाओं में एक अलग चेतना पैदा की। इस मौक़े पर राकेश कुमार अध्यापक राजकीय इण्टर कॉलेज रतना, राजेश्वर सिंह एस एन सिंह इंटर कॉलेज पूराबदलही, कैलाश निषाद, अशोक सिंह, राकेश कुमार प्रचेता, विनोद प्रजापति, उदय भान लाल श्रीवास्तव, रवींद्र यादव, अनुराग सिंह, मिथलेश पाण्डेय आदि अध्यापक गण मौजूद रहें। बच्चों के इस प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराने के लिए थाना जैतपुर पुलिस उदय प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

In