शादी का झांसा देने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
10

कादीपुर /सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना के अन्तर्गत पुलिस ने शादी का झांसा देकर दो साल दुष्कर्म का आरोप एवं मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया। जिसमें बल्दीराय थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने के मामले में बल्दीराय थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि हलियापुर थाना क्षेत्र के दलापुरवा मजरे डेहरियावा गांव निवासी विकास यादव पुत्र राधेश्याम यादव का दो साल से उसके घर आना-जाना था। विकास यादव ने उसको शादी का झांसा दिया और दो साल से शारीरिक संबंध बना रहा था। जब उसने उस पर शादी के लिए दबाव डाला तो उसको गुमराह करता रहा और अब उसे वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। बल्दीराय थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विकास यादव के खिलाफ दुष्कर्म करने, धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया। जिसमें थानाध्यक्ष आरबी सुमन ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी को भवानी गढ़ चौराहा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जिसमें आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मोहन लाल राणा, कांस्टेबल राधेश्याम यादव व कांस्टेबल अयोध्या शाह ने मुख्य भूमिका निभाने का कार्य किया है।

अशोक कुमार पत्रकार
के मास न्यूज कादीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

thirteen + 4 =