गाजीपुर। जनपद के जखनियां तहसील अंतर्गत भुड़कुड़ा उत्तर प्रदेश में एक पुलिस सर्कल है, जहाँ के नए क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा को बनाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्मा जी लखनऊ के रहने वाले हैं। और इन्होंने अपनी ट्रेनिंग गाजीपुर जिले में ही पूर्ण किया है। ट्रेनिंग पूर्ण करने के बाद क्षेत्राधिकारी के रूप में उनकी यहा पहली तैनाती है। भुड़कुड़ा के नए CO शुभम वर्मा ने फरवरी 2026 में कार्यभार संभाला है। उन्होंने एस.सी., एस.टी. मामले व अपराध बर्दाश्त न करने तथा महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही है। साथ ही अपराधों की रोकथाम के लिए गश्त, खुफिया जानकारी जुटाना और बदमाशों पर नजर रखना। क्षेत्र में आने वाली शिकायतों (जैसे भूमि विवाद से जुड़े अपराध, महिलाओं से संबंधित मामले आदि) का समाधान त्वरित गति से किया जाएगा।
जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर










