सपा प्रत्याशी लावलश्कर के साथ जौनपुर पहुंचकर फूंका चुनावी बिगुल

0
12

 

जौनपुर – समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक नगर के एक होटल में दिन 12 बजे जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी बाबूसिंह कुशवाहा का लखनऊ से जौनपुर प्रथम आगमन पर ज़िले के बॉर्डर पर बदलापुर के विधानसभा अध्यक्ष रामजतन यादव सहित इंडिया गठबंधन के नेताओं ने रिसीव कर भव्य स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम कार्यकर्ता बैठक के मुख्य अतिथि लोकसभा जौनपुर से अधिकृत प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा का सपा के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने माल्यार्पण कर के स्वागत किया तत्पश्चात उपस्थित इंडिया गठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर ऐतिहासिक स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा जौनपुर के प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा ने कहा कि आज भाजपा ने सत्ता में आकर संविधान एवं लोकतंत्र को तार तार करने का काम किया वहीं नौजवानों को रोज़गार से वंचित कर दिया, इसमें सबसे अधिक नुकसान पीडीए समाज को पहुंचा है।
आज देश के संविधान, आरक्षण को बचाने और रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।
ऐसे में हम सभी का आवाहन करते है की इंडिया गठबंधन के जनपद की दोनो सीटों को जिताकर केंद्र से भाजपा को उखाड़ फेंकना चाहिए।

स्वागत भाषण केराकत के विधायक तूफानी सरोज ने किया और उपस्थित इंडिया गठबंधन के साथियों से जनपद की दोनो सीटों को जिताने की अपील की।

कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, मल्हनी के विधायक लकी यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, ज़िला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजबहादुर यादव, डा. अवधनाथ पाल, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, सीपीआई के सचिव कामरेड जयप्रकाश सिंह, आप के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम, सपा महिला सभा की अध्यक्ष शर्मिला यादव आदि ने जनपद की दोनों लोकसभा सीटों को बहुमत से जिताने की अपील की।
कार्यक्रम में सपा के प्रदेश सचिव गण हिसामुद्दीन शाह, विवेक रंजन यादव, जयहिंद यादव, वरिष्ठ नेता रुखसार अहमद, पूनम मौर्य, कलीम अहमद, केशजीत यादव, श्याम बहादुर पाल, इरशाद मंसूरी, डा. सरफराज़ खान, हीरालाल विश्वकर्मा, विक्रमजीत बिंद, राजदेव पाल, लाल मोहम्मद राईनी, शाहनवाज़ खान शेखू, सभासद अशफाक मंसूरी, अलमास सिद्दीकी, अबूजर शेख, कृष्ण यादव, दीपक जायसवाल, मनोज मौर्य, संजीव साहू, श्रवण जायसवाल, अफ़रोज़ हुसैनी, सोनी यादव, मालती निषाद, रूबी बिंद, श्याम नारायण बिंद, अजय मौर्य, कॉमरेड किरण शंकर रघुवंशी, कामरेड ऊदल यादव, राजेंद्र यादव टाइगर, सदर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, मल्हनी के अध्यक्ष सोचनराम विश्वकर्मा, शाहगंज के अध्यक्ष मिथिलेश यादव, मुंगराबादशाहपुर के अध्यक्ष राम अकबाल यादव, शिक्षक सभा के अध्यक्ष ईश्वर लाल यादव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमित गौतम, लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष आनंद गुप्ता, यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष गुड्डू सोनकर, सयुस के अध्यक्ष अशोक यादव नायक, छात्र सभा के अध्यक्ष दिलीप प्रजापति सहित इंडिया गठबंधन के सभी दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि जौनपुर की दोनों लोकसभा सीटें जीतकर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व को मज़बूती प्रदान करने की अपील की।
संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

four × 5 =