गेंहू की पुराली में लगी आग तीन गांव की जनता परेशान

0
8

60 बोझ गेहूं खेत में पड़े करीब 190 कुंतल भूसा जलकर राख

खेतासराय (शाहगंज) स्थानीय थाना क्षेत्र के मानी कलां गांव में रविवार को अज्ञात कारणों से गेंहू की पुराली में लगी आग तीन गांव तक पहुंच गई। संयोग अच्छा था। कि किसानों ने पहले ही गेहूं की फसल मशीन से काट लिया था। गांव वालों के अथक प्रयास से तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग के चपेट में आने से खेत में रखें 60 बोझ गेहूं और आधे दर्जन से अधिक लोगों का भूसा जल कर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड का वाहन रास्ता न होने के कारण खड़ा रहा। मिली जानकारी के अनुसार मानी कलां गांव में रविवार को सुबह लगभग 10:30 बजे नेयाज नेशनल स्कूल के पीछे खेत में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी। कि आग की लपेट बढ़ती चली गई। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गांव के ग्राम प्रधान अरशद खान समेत पुलिस के जवान आग स्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने अन्य माध्यम से आग पर काबू करने का प्रयास किया। लेकिन आग भुडकुडहा गांव के बाद नोनारी गांव तक पहुंच गई। क्योंकि आस पास गांव की आबादी होने के कारण लोग परेशानी में आ गए थे। लोगो ने आग वाले स्थान से पहले खेतवकी जुताई करके आग को बढ़ने से रोक। खेत में बंद कर बोझ मो0 तौहीद का करीब दो सौ बोझ पड़ा था। जिसमे कि 60 बोझ आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गया। वही अन्य किसान बिस्मिल्लाह खान,चेतू प्रजापति, रमेश कुमार,अलाउद्दीन, बखेडू प्रजापति,विजय सोनकर, व तबरेज मास्टर पहले से गेंहू की मड़ाई के बाद पड़ा भूसा जलकर राख हो गया लगभग 190 कुंतल भूसे का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा हैं। लेखपाल श्री प्रकाश गुप्ता मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। घटना के दो घण्टे बाद दो दमकला पहुंचा करीब एक बजे आग पर काबू पाने के बाद मानी कलां क्षेत्र की जनता राहत की सांस ली।

पत्रकार धर्मराज बिंद कि रिपोर्ट मानी कलां जौनपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

fourteen − 10 =