गाजीपुर। करंडा ब्लाक के कटरिया गांव में बुद्धवार को सपा के प्रतिनिधिमंडल और ग्रामीणों के बीच जमकर हुआ पथराव,
जिसमे कई सपा नेता और ग्रामीण घायल हो गये। इस पथराव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सपा का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, जंगीपुर विधायक डॉ.वीरेंद्र यादव, सदर विधायक जैकिशन साहू सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कटरिया गांव पहुंचे। लेकिन गांव के लोग ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशू सिंह के नेतृत्व में सपा प्रतिनिधिमंडल को गांव में घुसने नही दिया, जिसको लेकर माहौल बिगड़ गया। जिससे सपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच जमकर पथराव हुआ। इस घटना मे सपा की तरफ से पूर्व मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा, रीना यादव, सत्य यादव घायल हो गए जीनका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक डॉ.ईरज राजा ने बताया, कि 15 अप्रैल को कटारिया गांव की एक नाबालिक लड़की निशा विश्वकर्मा का नदी से शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम में मृत्यु का करण पानी में डूबने से बताया गया है। मृतिका के पिता के तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया, और मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। पुलिस घटना के हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। इसी बीच सपा प्रतिनिधि मंडल के 15 लोगों को गांव में जाकर पीड़ित परिवार से मिलने की इजाजत दी गई थी, लेकिन काफी संख्या में प्रतिनिधि मंडल के साथ लोग पहुंच गए, और कुछ उपद्रवी किस्म के लोगों ने पत्थर बाजी करना शुरू कर दिया। जिससे माहौल बिगड़ गया और दोनों तरफ से पत्थर बाजी शुरू हो गई। जिसमें दोनों तरफ के लोग घायल हुए साथ ही कुछ पुलिस कर्मियों को भी चोटे आई। पुलिस विभाग पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए, आवश्यक कार्रवाई कर रहा है, साथ ही कुछ उपद्रवियों को पकड़ा गया है। फुटेज के आधार पर जो भी माहौल बिगड़ना और अशांति फैलाना चाहते हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।
जय प्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर



















