जिला,मंडल,व बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगी भाजपा । कार्यकर्ताओं की क्षमता , दक्षता को समृद्ध करेगी भाजपा। मीना चौबे

0
3

सुल्तानपुर

भाजपा की प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के लिए मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में जिले में आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा तय कराई। उन्होंने कहा

कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन ही भाजपा की कार्यसंस्कृति की आधारशिला है।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में जिला प्रभारी मीना चौबे ने मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण महाभियान के तहत पार्टी मण्डल व बूथ स्तर तक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करेंगी। उन्होंने कहा प्रशिक्षण कार्यकर्ता तराशने की प्रक्रिया है।जो सीखता है वह बढ़ता है।यह अभियान कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व तीनों स्तरों पर समृद्ध करेगा।

इससे पार्टी कार्यकर्ताओं की क्षमता,दक्षता और वैचारिक स्पष्टता मजबूत होंगी।भाजपा जिला कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित कार्यशाला में मीना चौबे ने विश्वास जताया कि यह महाअभियान भाजपा को बूथ स्तर तक और अधिक संगठित, सक्रिय, मजबूत और प्रभावी बनाएगा।इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 25 फरवरी तक एसआईआर अभियान में पूरी ताकत से जुटने का आवाह्न किया।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने प्रस्तावना रखते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है। इससे संगठन की कार्यपद्धति में एकरूपता आएगी और सेवा, समर्पण तथा राष्ट्रहित की भावना और अधिक प्रखर होगी।प्रशिक्षक पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी ने नवाचार पर चर्चा करते हुए कहा संवाद और अनुभव आधारित प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं का कौशल विकास होता है।प्रशिक्षक निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने पंच परिवर्तन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा सामाजिक समरसता, स्वदेशी जागरण,नागरिक कर्तव्य, कुटुम्ब प्रबोधन एवं पर्यावरण संरक्षण के भाव को अपने जीवन में उतारना होगा। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री व प्रशिक्षण महाभियान के जिला संयोजक घनश्याम चौहान ने किया।मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि जिला स्तर पर दो दिन और मण्डल स्तर पर 24 घंटे का प्रशिक्षण आयोजित होगा।सभी 26 मण्डलों में 7 मार्च से 13 अप्रैल के बीच प्रशिक्षण आयोजित होंगे।कार्यशाला में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू,जगजीत सिंह छंगू,प्रवीन कुमार अग्रवाल, योगेंद्र प्रताप सिंह, आनन्द जायसवाल,धर्मेन्द्र कुमार,संजय उपाध्याय, पूर्व क्षेत्रीय संयोजक सुमन सिंह,विजय त्रिपाठी, संदीप सिंह,आनन्द द्विवेदी, आलोक आर्य सुनील वर्मा,प्रदीप शुक्ला, विवेक सिंह,राजेश सिंह,मनोज मौर्य,आशीष सिंह रानू,पूजा कसौधन, राजित राम, अशोक कुमार सिंह,चन्दन नारायन सिंह, डॉ रामजी गुप्ता, रेखा निषाद, सुमन राव कोरी, अजादार हुसैन,ब्लाक प्रमुख राजेन्द्र वर्मा,डिंपल सिंह, चन्दर प्रताप सिंह,नवनीत सिंह सोनू, त्रिनेत्र पाण्डेय, विनोद कुमार पाण्डेय,अखिलेश जायसवाल, देवेन्द्र प्रताप सिंह,जया सिंह ठाकुर,वीरेंद्र भार्गव,अवध कुमार सिंह, रामेंद्र प्रताप सिंह,इन्द्रदेव मिश्रा, डॉ अनुराग पाण्डेय, दिनेश चौरसिया,संतोष दूबे, अयोध्या प्रसाद वर्मा,सर्वेश सिंह, मोहित सिंह,मनोज श्रीवास्तव, मनीष तिवारी, रीना जायसवाल,

विजय लक्ष्मी शुक्ला,रोहित यादव,शेर बहादुर सिंह, सोहनलाल निषाद, रेनू तिवारी, राजेश मिश्रा,मुकेश तिवारी,राम जतन यादव, रमापति मौर्य, प्रदीप शर्मा,सूर्य नारायन पाण्डेय, महावीर श्रीवास्तव, रेखा बरनवाल,संगीता शुक्ला, दुष्यंत सिंह,अतुल सिंह,रोहित पाण्डेय,डावर खान,अरूण कुमार,रामनायक पाल,संतोष सिंह,विक्की वर्मा, प्रदीप मालवीय,अवधेश शर्मा, राजमणि मौर्य,जग प्रसाद वर्मा, विशाल जायसवाल, अमित त्यागी, डॉ विनय प्रजापति, दरगाही निषाद,समेत जिला पदाधिकारी,मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष,प्रशिक्षण टोली व अन्य जिम्मेदार कार्यकर्ता मौजूद रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें