सुल्तान पुर
दो दिन पूर्व परिवहन निगम के बस परिचालक से हुई लूट की घटना का कोतवाली नगर पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा गया बैग, टिकट व नगदी बरामद की है।पुलिस के अनुसार अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने पर्यावरण पार्क के पास से बस परिचालक से लूट करने वाले आरोपी मो.जावेद पुत्र अब्दुल निवासी कुजड़ा बाग,पलटन बाजार को गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक काला हैंडबैग बरामद हुआ,जिसमें सड़क परिवहन निगम के मैनुअल टिकट की पांच गड्डियां,टिकट मशीन में लगाने वाला एक रोल,दो पेन, पीएनबी बैंक की पासबुक तथा 6,045 रुपये नगद बरामद हुए।पुलिस के मुताबिक कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के गोपालदास पुल के पास शुक्रवार की सुबह परिवहन निगम के परिचालक विनोद दुबे से लूट की घटना हुई थी।मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।नगर कोतवाल संदीप कुमार राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिवानंद यादव,उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार यादव व कांस्टेबल प्रमोद यादव की टीम ने कार्रवाई की।गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
के मास न्यूज संवाददाता दोस्त पुर


















