निजामाबाद/आजमागढ़। तहसील निजामाबाद के अन्तर्गत आने वाले नगर पंचायत निजामाबाद के निवासी आज पेपर के वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश दूबे के बेटे शिवम दूबे (जो कि दत्तात्रेय पॉवर हाउस पर निविदा कर्मी के रूप में कार्यरत हैं) ने थाना प्रभारी निजामाबाद को लिखित प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र के अनुसार अनिल सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी मोइया मकदुमपुर के द्वारा शिवम दूबे के साथ गाली गलौज की, मोबाइल छीनने की कोशिश की तथा साथ में जान से मारने की धमकी भी दी गई। प्रार्थना पत्र में शिवम दूबे ने बताया कि अनिल सिंह के मुर्गी फार्म का बिजली का बिल लगभग 45000 रूपये बाकी था। जिसको अनिल सिंह जमा नहीं कर रहे थे। जिसको लेकर पूर्व में अनिल सिंह को बताया गया था कि बिजली बिल जमा कर दिजिए अन्यथा आपका कनेक्शन काट दिया जाएगा। शिवम दूबे की माने तो अनिल सिंह के द्वारा बिजली बिल न जमा करने पर तथा बिजली विभाग के अवर अभियंता एवं उपखण्ड अधिकारियों के निर्देश पर उनका कनेक्शन काट दिया गया। इसके बाद अनिल सिंह गुंडागर्दी करते हुए वरिष्ठ पत्रकार की दुकान पर चढ़कर पत्रकार के लड़के (शिवम दूबे) को गाली दिया, मोबाईल छीनने का प्रयास किया तथा जान से मारने की धमकी भी दिया। इस घटना की वीडियो मोबाइल में कैद है। शिवम दूबे ने बताया कि इसकी सूचना JE और SDO द्वारा निजामाबाद थाना प्रभारी को दी गई।
*संजय कुमार तहसील ब्यूरो निजामाबाद की रिपोर्ट*
वरिष्ठ पत्रकार के बेटे को जान से मारने की मिली धमकी
In








