गाजीपुर। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कई निरीक्षक व उपनिरीक्षक का किया तबादला। जिसमें निरीक्षक दीनदयाल पांडेय को थाना कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक थाना गहमर की जिम्मेदारी दी गई। निरीक्षक महेंद्र सिंह को थाना करंडा से प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली की कमान सौंपी गई है। निरीक्षक शैलेंश कुमार मिश्र को थाना गहमर से प्रभारी निरीक्षक सैदपुर बनाया गया है। निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडे को प्रभारी डीसीआरबी से प्रभारी निरीक्षक रामपुर मांझा की जिम्मेदारी दी गई। निरीक्षक योगेंद्र सिंह को सैदपुर से प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक बिन्द कुमार को रामपुर मांझा से प्रभारी डीसीआरवी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र को दिलदारनगर से प्रभारी प्रॉपर्टी सीजर सेल की जिम्मेदारी सोप गई है। निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को प्रभारी प्रॉपर्टी सीजर सेल से वाचन पुलिस अधीक्षक का कार्यभार सौपा गया है। उपनिरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष खानपुर से थानाध्यक्ष करंडा बनाया गया है। उपनिरीक्षक राजीव कुमार पांडेय को थानाध्यक्ष बरेसर से थानाध्यक्ष खानपुर की जिम्मेदारी दि गई हैं। उपनिरीक्षक अतुल कुमार मिश्र को पीआरओ पुलिस अधीक्षक से थानाध्यक्ष जंगीपुर की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार सोनकर को थाना भुड़कुड़ा से थानाध्यक्ष बरेसर की जिम्मेदारी दी गई है। वह उपनिरीक्षक विवेक तिवारी को थाना जंगीपुर से प्रॉपर्टी सीजर सेल मे भेजा गया है। इस तबादलों के माध्यम से पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा का उद्देश्य गाजीपुर में कानून व्यवस्था को मजबूत करना और अपराध पर नियंत्रण करना है।
जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर