(आजमगढ़)अहरौला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत माहुल के वार्ड न नौ सुबास चन्द्र बोस नगर और कोर्राघाटमपुर में रविवार दिन में बंद मकान का ताला तोड़ कर घर में घुस कर अज्ञात चोरों ने एक घर से सोने चांदी और हीरे के जेवरात और दूसरे घर में रखे नकदी पर हाथ साफ कर दिया।रात में जब दोनो घरों के मालिक घर पर आए तो घटना को देख उनके होश उड़ गए और घटना की सूचना माहुल चौकी की पुलिस को दिया।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी यश सिंह पटेल और फोरेंसिक टीम ने रात में ही मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर साक्ष्य संकलन में लग गए।
माहुल नगर पंचायत के वार्ड न नौ सुबास चन्द्र बोस नगर निवासी संजय यादव रविवार दिन में नौ बजे अपने मकान में ताला बंद कर कृषि कार्य हेतु अपना ट्रेक्टर लेकर निकल गए रात में आठ बजे के बाद जब वे घर आए तो देखा उनके घर के बाहरी गेट का ताला टूटा हुआ है।उसके बाद जब वे घर में गए तो देखा कि कमरे और जेवरात की आलमारी का भी ताला टूटा हुआ है और कमरे का सामान इधर उधर बिखरा है तथा आलमारी में रखा एक सोने का हार,एक सोने की चैन,दो हीरे की और पांच सोने की अंगूठी एक सोने का मांगटीका,एक जोड़ी चांदी का पायजेब और बिटिया शानवी का चांदी का पायल सहित लगभग 15 लाख के जेवरात गायब है।उनके बाद संजय ने घटना की सूचना चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल को दिया।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में लग गए रात में एक बजे फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर चोरों की तलाश साक्ष्य संकलित किया।पीड़ित संजय यादव ने सोमवार सुबह घटना के बाबत अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र दिया।
दूसरी घटना क्षेत्र के कोर्राघाटमपुर गांव की है जहां पर शैलेन्द्र यादव के बंद घर का ताला तोड़कर कमरे में घुसे चोरों ने छः हजार एक सौ बाईस रुपए नकदी चुरा लिया।शैलेन्द्र भी घटना के समय घर के बाहर थे।पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में शैलेन्द्र यादव ने बताया कि जिस समय चोरी हुई वह घर के बाहरी गेट में ताला बंद कर बाहर गए थे।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्र का कहना है कि घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस विधिक कार्यवाही में लग गई है।घटना के राजफाश के लिए फॉरेंसिक टीम द्वारा संकलित साक्ष्य के साथ ही साथ आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे जल्दी ही राजफाश होगा। अहरौला संवाददाता संतोष मिश्रा की रिपोर्ट


















