सामाजिक आस्था के साथ खिलवाड़ करने वी अवैध हथियार रखने का आरोपी तमंचा आवाज चपड़ के साथ गिरफ्तार

0
3

 

 

 

 

फूलपुर थाना अंतर्गत लाहीडीह निवासी गौतम प्रसाद द्वारा थाना फुलपूर में लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 11.04.2026 को रात्रि लगभग 10:00 बजे लाहीडीह बाजार स्थित एक चाय की दुकान के पास लगे बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी के फोटो सहित दो झण्डों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे सामाजिक भावनाएं आहत हुईं। उक्त सूचना के आधार पर थाना फुलपूर पर मु0अ0सं0 135/2026 धारा 299 बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 उमाशंकर यादव द्वारा की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 12.04.2026 को एक अन्य वादी द्वारा सूचना दी गई कि अभियुक्त विपिन यादव को पूछताछ के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा व एक बड़ा चापड़ प्राप्त हुआ, जिसके संबंध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 137/2026 धारा 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

आज दिनांक 13.04.2026 को उ0नि0 उमाशंकर यादव मय हमराहीयान क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त विपिन यादव को सदरपुर बरौली से कस्बा फूलपुर की ओर आने वाले तिराहे (ग्राम सदरपुर बरौली) के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए समय 10:10 बजे विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा दिया गया

                             *ब्यूरो चीफ सोनू कुमार की रिपोर्ट*

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें