वी.डी.ओ. अरविंद यादव की अध्यक्षता में निकाली गई तिरंगा यात्रा

0
19

गाजीपुर।  ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम के आयोजन को भव्य रूप से मनाये जाने हेतु तिरंगा रैली निकाली गयी। रैली वी.डी.ओ. अरविंद यादव की अध्यक्षता में निकला गया, जिसमें मनिहारी ब्लॉक के  सभी सफाई कर्मियों व ब्लाक के कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर के हिस्सा लिया। रैली ब्लॉक मुख्यालय से निकल गई, जिसमें स्वयं वी.डी.ओ. के साथ सेक्रेटरी व अन्य ब्लॉक कर्मचारीयो ने अपने-अपने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के उद्घोष के साथ तिरंगा यात्रा निकाला। इस पैदल तिरंगा यात्रा से जनपदवासियों को संदेश देना है, कि हर घर तिरंगा फहराकर जनपद को प्रथम स्थान लाना व जिले के समस्त नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागरूक करना। वी.डी.ओ. ने संदेश दिया, कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर, हर प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहरायें, स्वंतत्रता दिवस मनायें एवं राष्ट्र प्रेम की भावना रखें।

जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

4 + 17 =