विवेक यादव न नीट 2024 की परीक्षा में एम. बी. बी.एस में दाखिला के लिए हुआ चयन 720 में से 695 अंक प्राप्त कर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

0
6

 

कादीपुर/चाँदा

सुलतानपुर जिले के विकासखंड प्रतापपुर कमैचा ब के गाँव बनभोकार निवासी विवेक यादव का नीट 2024 की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक में 2460 स्थान प्राप्त किया। जिनका मेडिकल के क्षेत्र एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई करने लिए मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली में मिला है। विवेक शुरू से ही शिक्षा में होनहार लड़का था। वह अपनी हाईस्कूल एव इंटर की शिक्षा दिल्ली में रहकर पूरा किया।विवेक ने हाईस्कूल 92 प्रतिशत और इंटर में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था। इंटर की शिक्षा के बाद मेडिकल के क्षेत्र में अपनी रुचि दिखाने लगा और इन्होंने दूसरी प्रयास में अपना परचम लहराया दिया और मेडिकल की पढ़ाई के लिए एम.बी. बी.एस.में चयन हो गया। विवेक के चाचा लाल बहादुर यादव ने बताया कि विवेक चार बहनो में से अकेला है।और यह पढ़ाई के क्षेत्र में होनहार हैं।
विवेक ने अपनी इस सफलता श्रेय अपनी माता आरती देवी पिता जगराम यादव और बाबा दुर्गा प्रसाद को दिया। विवेक की सफलता पर गाँव के प्रधान प्रदीप यादव व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राम प्रकाश यादव, राम सागर यादव जितेंद्र शुक्ल(भोले) पुष्कर शुक्ल(कक्कू ) जय प्रकाश शुक्ल,प्रवक्ता पवन यादव,प्रदीप यादव इंद्रजीत, आदि ग्राम वासियो ने खुशी जाहिर की।
के मास न्यूज कादीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

3 × three =