चीनी के दाम बढ़ाकर अब मुफ्त राशन का लॉलीपॉप, महंगाई से जूझ रही जनता का गुस्सा शांत करने में जुटी सरकार

0
2

चीनी के दाम बढ़ाकर अब मुफ्त राशन का लॉलीपॉप, महंगाई से जूझ रही जनता का गुस्सा शांत करने में जुटी सरकार

 

सुल्तानपुर

 

सुल्तानपुर एक तरफ बाजार में चीनी के दाम आसमान छू रहे हैं, दूसरी तरफ सरकार अंत्योदय परिवारों को 18 रुपये किलो के हिसाब से तीन किलो चीनी 54 रुपये में देकर वाहवाही लूटना चाहती है।हकीकत ये है कि आम जनता चीनी की बढ़ी दरों से बुरी तरह त्रस्त है। खुले बाजार में चीनी 50 रुपये पार कर चुकी है। गरीब की थाली से मिठास गायब हो गई है। जनता के इसी गुस्से को शांत करने के लिए सरकार ने 10 से 25 सितंबर तक निःशुल्क राशन वितरण की योजना का झुनझुना थमा दिया है।

सरकार अंत्योदय को 35 किलो अनाज मुफ्त देने का दावा कर रही है, लेकिन सवाल ये है कि जब चीनी पर ही 54 रुपये वसूले जा रहे हैं तो ये कैसा मुफ्त? पात्र गृहस्थी को पांच किलो अनाज देकर महंगाई के आंकड़े छुपाए नहीं जा सकते।

जिला पूर्ति अधिकारी का फरमान है कि 25 सितंबर तक वितरण होगा, लेकिन कोटे की दुकानों पर घटतौली, अंगूठा न लगने और सर्वर डाउन का खेल कौन रोकेगा? सरकार को पहले महंगाई पर लगाम लगानी चाहिए, न कि राशन वितरण के नाम पर अपनी नाकामी ढकनी चाहिए।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें