बरौंसा सुल्तानपुर
बड़े भाई के साथ घर के बरामदे में सो रहे 16 वर्षीय किशोर को गुरु वार रात जहरीले जन्तु ने काट लिया हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे अस्पताल ले कर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थित को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया बिरैता पाल्हीपुर निवासी मुंशी का 16 वर्षीय पुत्र विनायक गुरुवार रात घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहा था तभी किसी जहरीले जन्तु ने विनायक के पैर में काट लिया कुछ देर बाद जब उसे बेचैनी महसूस हुई तो उसने अपने भाई को जगाकर बताया कि पैर में किसी जानवर ने काट लिया भाई ने तत्काल पिता को जगाया और इलाज के लिए बिरसिंहपुर अस्पताल लेकर पहुंचे चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जांच के बाद चिकित्सकों ने विनायक को मृत्यु घोषित कर दिया मौत की खबर होते ही परिजनों में कोहराम मच गया परिजन किशोर की शव को लेकर घर लौट आए घटना की सूचना को पुलिस को दी गई प्रभारी थानाध्यक्ष विवेक राय ने बताया कि पिता की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है
पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा





















