शादी के एक दिन पहले सड़क दुर्घटना में दूल्हे के भाई की हुई मौत

0
2

आजमगढ़। जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के भटवा की मस्जिद बाजार के पास बुधवार की रात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गुरुवार को उसके चचेरे भाई की शादी है। वह शादी की खरीदारी कर घर लौट रहा था। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के करीमपुर गांव निवासी आशीष सोनकर 28 वर्ष मेहदी लगाने का काम करता था। उसके चचेरे भाई की गुरुवार को शादी है। वह खरीदारी के लिए बजार गया था। रात करीब आठ बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। भटवा की मस्जिद के पास पहुंचा था कि इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे, डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह तीन भाई में बड़ा था, मौत की सूचना परिवार में मिलने पर कोहराम मच गया। शादी की खुशियों पर मातमी सन्नाटा छा गया है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

four × four =