मुडिला/ अखण्डनगर थाना अंतर्गत अल्लीपुर में गुरुवार दोपहर लगभग सवा तीन बजे अखण्डनगर–कादीपुर मार्ग पर अलीपुर पेट्रोल पंप के सामने भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार अधेड़ को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के बाद बाइक ट्रक में फंसी रही। मृतक की पहचान श्याम सुंदर निवासी बलुआ, थाना अखण्डनगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विवेक कुमार पत्रकार मुडिला
In






















