शहीद महेन्द्र यादव को समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने माल्यार्पण कर किया किया नमन, स्मारक पर लाइट और बाउंड्री वॉल का मुद्दा उठा
मुडिला/कादीपुर विधानसभा अंतर्गत 29 सितंबर 2026 दिन मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने शहीद महेन्द्र यादव के स्मारक पर पहुँचकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान उन्होंने शहीद महेन्द्र यादव के त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि शहीदों की विरासत को संजोना हम सभी की जिम्मेदारी है।
माल्यार्पण के बाद स्मारक स्थल की स्थिति को लेकर चर्चा हुई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बताया कि स्मारक पर रात में अंधेरा रहता है और बाउंड्री वॉल न होने से स्मारक की सुरक्षा नहीं हो पा रही है।
इस पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने गंभीरता दिखाते हुए लाइट व्यवस्था और बाउंड्री वॉल बनवाने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों और पार्टी फोरम पर बात कर जल्द से जल्द काम कराया जाएगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से विनोद पाल, अमन यादव, वीरेन्द्र यादव, सचिन यादव, रंजू यादव, राहुल यादव, विवेक यादव, जाहिद, ऋषभ यादव सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विवेक कुमार पत्रकार मुड़िला




















