- सुल्तानपुर
विद्युत उपखंड अधिकारी संजीव कुमार रवि ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि विद्युत वितरण उपखंड दोस्तपुर के अंतर्गत 33 / 11 केवी उपकेन्द्र अलीपुर /रतन पुर/आई०पी०डी०एस०/दोस्त पुर/गंगा पुर भुलिया एवं दोस्त पुर के समस्त उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि दिनांक 04/04/2026 दिन शनिवार को सुबह 10बजे से शाम 16बजे तक जर्जर तारों को बदलने,जम्फर बदलने तथा 33/के वी लाइन के नजदीक आ रहें पेड़ों की डाल तरासी के कारण विद्युत आपूर्ति पूर्णतः अथवा आंशिक रूप से बाधित रहेगी। इस बाधित विद्युत आपूर्ति से राहुल नगर, रतनपुर, कुंदा भैरोपुर ,लोकनाथपुर ,फरीदपुर ,कल्यान पुर ,अलीपुर ,हाजीपुर बीरी ,हरथुआं बभनपुर, कमिया बहाउद्दीनपुर, उमरी, उडरी, हसनपुर टैनी, रोहियावां जलालपुर ,दुल्हापुर ,बेलवारे, मानापुर, इमली गांव ,पहाड़पुर बस्ती ,बढौली, कामतागंज ,सहगियां, नरसिंहपुर ,संसारपुर ,गोरई, कैथी जलालपुर, मदनपुर ,नई बाजार, करथा गोसरपुर ,समसपुर, कजियाना, बभनइया पूरब , बभनइया पश्चिम, फिरोजपुर कला ,फिरोजपुर खुर्द, बहबल टोला ,छावनी, ब्लाक चौराहा ,शाहपुर, धनऊपुर, खालिसपुर ,डीगुर आदि गांव के आपूर्ति बाधित रहेगी ।




















