मुडिला/ अखंडनगर थाना अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हसनपुर टैनी की दिवंगत शिक्षिका सुनीता देवी (शि.मि) के परिवार के प्रति शिक्षक समाज ने संवेदनशीलता और एकजुटता की अनूठी मिसाल पेश की है। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) परिवार द्वारा उनके नामिनी पति बुद्धिराम प्रजापति को लगभग 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता सीधे खाते में हस्तांतरित की गई है।बताया जाता है कि सुनीता देवी का 11 मार्च 2025 को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण निधन हो गया था। इस दुखद घटना के बाद टीएससीटी ने तत्परता दिखाते हुए प्रदेश भर के शिक्षकों को एक मंच पर जोड़कर छोटी-छोटी सहयोग राशि से बड़ा आर्थिक संबल तैयार किया।टीएससीटी के जनपद प्रवक्ता वैभव सिंह ने बताया कि प्रदेश भर से तीन लाख से अधिक सदस्यों द्वारा मात्र 15 रुपये 50 पैसे के सहयोग से यह बड़ी धनराशि जुटाई गई, जो सीधे नामिनी के खाते में भेजी गई। वहीं संयोजक अरुण कुमार सिंह के अनुसार संस्था ने महज 10 दिनों में प्रदेश के 20 परिवारों को लगभग 10 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की है।प्रांतीय पदाधिकारी पूनम झा ने सुलतानपुर जनपद के करीब 8000 सदस्यों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।
विवेक कुमार पत्रकार मुडिला





















