पैर जमीन से मुड़े… हत्या या आत्महत्या? तिंदौली में सनसनी, बंद घर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

0
1

सुल्तानपुर

 

सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तिंदौली गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब 40 वर्षीय युवक का शव उसके बंद घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।मृतक की पहचान तिंदौली निवासी अशोक यादव पुत्र नंदलाल यादव के रूप में हुई है।छत से घुसे ग्रामीण, खिड़की से दिखा शवबुधवार सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा न खुलने पर ग्रामीणों को शक हुआ।लोग छत के रास्ते अंदर पहुंचे और कमरे की खिड़की से झांका तो अशोक का शव हुक से लटका दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने फंदे से शव नीचे उतरवाया।

घटनास्थल ने खड़े किए कई सवाल

जांच के दौरान कई संदिग्ध परिस्थितियां सामने आईं—घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था,छत पर टीन शेड खुला मिला,वहीं एक सीढ़ी खड़ी मिली, शव दो गमछों से बंधा था,शव के पैर जमीन से मुड़े हुए थे,जीभ बाहर नहीं निकली थी,इन तथ्यों के बाद ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं।परिवार को मारपीट कर भगा चुका था । पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक अशोक घर में अकेला था। उसकी पत्नी और बच्चे मायके गए हुए थे। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले उसने अपनी मां और पत्नी के साथ मारपीट कर उन्हें घर से भगा दिया था। वह अक्सर विवाद करता था। मंगलवार रात वह एक निमंत्रण में भोजन करने के बाद घर लौटा था।

क्या बोली पुलिस

जयसिंहपुर सीओ आर.के. चतुर्वेदी के अनुसार —प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिस्थितियां संदिग्ध हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।गांव में दहशत,पी एम रिपोर्ट का इंतजार

घटना के बाद तिंदौली गांव में दहशत और चर्चाओं का माहौल है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह तय होगा —

यह आत्महत्या है… या सुनियोजित हत्या?

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें