बरौंसा सुल्तानपुर
विकासखंड जयसिंहपुर थाना गोसाईगंज के अंतर्गत ग्राम राहिल पारा में दिनांक 24/6/2026को रात्रि करीब 9:00 बजे 14 वर्षीय आनंद वर्मा पुत्र अवध राज वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता शव की खबर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी प्रभारी निरीक्षक व अन्य पुलिस मौके पर पहुंची ।शव को पेड़ से नीचे उतारा गया तब तक आनंद वर्मा की मृत्यु हो चुकी थी ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा करवा के पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच पड़ताल में लग गई ।पुलिस की पूछताछ से पता चला कि आनंद वर्मा अपने नाना लाल बहादुर के यहां रहते थे ।आम बीनने को लेकर आनंद वर्मा के नाना ने डाटा था इस पर नाराज होकर सुबह से ही गायब था ।आनंद वर्मा ममर्खा गांव थाना कूड़ेभार क्षेत्र के रहने वाला था।उनके माता-पिता कूरड़ेभार में रहते हैं ।इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है ।मौके जांच पड़ताल जारी है।
पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा




















