सरकारी दुकान के चयन की तिथि को लेकर हुई ग्राम सभा की बैठक में तिथि घोषित

0
1

 

 

दोस्तपुर/अखंड नगर

 

सुल्तानपुर जिले के विकास खण्ड अखंडनगर के ग्राम पंचायत बनगवाडीह में सरकारी दुकान के चयन को लेकर के दिनांक 15/06/2026 को लेकर खुली बैठक कम्पोजिट विद्यालय बनगवाडीह के प्रांगड़ में आयोजित हुई थी जिसमें सक्षम अधिकारी भी उपस्थित थे परंतु किसी भी उम्मीदवार की अर्हता पूरी न होने के कारण कोटा चुनाव स्थगित हो गया था जिसका कारण था कि कोटा चुनाव के अर्हता की जानकारी न होने के कारण किसी भी अभ्यर्थी का कागज पूरा नहीं था और यह निर्देश दिया गया कि अगली तिथि तक सभी अभ्यर्थी अपने कागज को पूर्ण कर चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे

दिनांक 24/06/2026 को सक्षम अधिकारी की उपस्थिति में पंचायत भवन बनगवाडीह पर ग्राम सभा अध्यक्ष एवं ग्राम सभा सदस्यों की उपस्थिति में सर्व सम्मत से निर्णय लिया गया दिनांक 10/07/2026 को कॉपोजिट विद्यालय बनगवाडीह के प्रांगण में कोटा चयन को लेकर खुली बैठक ग्राम सभा द्वारा आयोजित की जाएगी जिसमें जो भी उम्मीदवार सरकारी दुकान के चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग लेना चाहते है तो कोटा चुनाव की सम्पूर्ण अहर्ता को पूरा करते हुए चुनाव शामिल हो सकते हैं।

 

अर्पित मिश्रा

संवाद दाता के मास न्यूज़ दोस्तपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें