बसपा पूर्व जिला अध्यक्ष की भतीजी का हुआ एक्सीडेंट गंभीर रूप से हुई घायल, लखनऊ रेफर

0
9

बसपा पूर्व जिला अध्यक्ष की भतीजी का हुआ एक्सीडेंट गंभीर रूप से हुई घायल, लखनऊ रेफर

 

कादीपुर/सुल्तानपुर। जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के दियारा चौराहे के पास दिनांक 25/10/2026 दिन शनिवार को सड़क हादसे में बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश गौतम की भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने बालिका को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसके शरीर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल बालिका को परिजन ने जिला मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। घायल बालिका की पहचान सुदीक्षा पुत्री लाल नीरज, निवासी ग्राम गौरा, थाना मोतिगरपुर, सुल्तानपुर के रूप में हुई है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें