खेतसराय में धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती

0
11

ब्यूरो रिपोर्ट – हीरा मणि गौतम 

जौनपुर – 

जिले के खेतसराय क्षेत्र में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के संदेश के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों, समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने जाति-पाति और भेदभाव से ऊपर उठकर समाज को एकता का मार्ग दिखाया, जो आज के समय में और भी प्रासंगिक है।

इस मौके पर केंद्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन के जिला अध्यक्ष राधे श्याम गौतम ने कहा कि संत रविदास के विचार समाज में जागरूकता और न्याय की भावना को मजबूत करते हैं। वहीं मास्टर हीरा लाल एवं डॉ. ने उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विचार गोष्ठी एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने वाले वक्तव्यों का आयोजन किया गया। अंत में आयोजकों द्वारा उपस्थित सभी ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक एकता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। वक्ता के रूप में हीरा लाल गौतम , वीरेन्द्र कुमार गौतम, डॉ० जयराम गौतम (पशुधन प्रसार अधिकारी ) , सुधाकर प्रसाद ( डी० डी० ओ० ) , एडवोकेट कुसुम सिंह, अध्यापक अजय कुमार , अध्यापक तिलोकी  , अध्यापक  सुनील कुमार, हीरा लाल गौतम,मण्डल अध्यक्ष (केंद्रीय मानवअधिकार सेवा संगठन नई दिल्ली) , ग्राम प्रधान महेंद्र गौतम , अजय कुमार, आनंद कुमार (सोनू) ,  राधे श्याम गौतम जिला अध्यक्ष केंद्रीय मानवअधिकार सेवा संगठन नई दिल्ली व  आदि लोग मौजूद रहे ।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें