अखण्डनगर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्त किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

0
11

सुलतानपुर। थाना अखण्डनगर पुलिस टीम ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कादीपुर के नेतृत्व में की गई।

दिनांक 12 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने ग्राम दसऊपुर थाना अखण्डनगर में दबिश देकर बैतुल्लाह पुत्र अब्दुल गफ्फार (उम्र करीब 80 वर्ष) और जुबेर पुत्र हकीम (उम्र करीब 35 वर्ष) को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी था, जो गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित मुकदमे में वांछित थे।

गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय सुलतानपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हैदर अली एवं हेड कांस्टेबल कमलसेन शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आगे भी फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी रहेगा।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें