ई-रिक्शा की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल

0
4

 

 

सुल्तानपुर

 

अखण्डनगर थाना क्षेत्र के डोमापुर–राहुलनगर मार्ग पर स्थित डोमापुर मोड़ के पास रविवार शाम करीब 6:30 बजे ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर सगे संबंधियों  की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. विवेक वर्मा ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान सचिन पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, निवासी पाराबासूपुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह अपनी ससुराल डोमापुर से घर लौट रहा था। दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा चालक वाहन समेत फरार हो गया

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें