धारदार हथियार से सर पर कई बार का आरोप पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बरौंसा/ सुल्तानपुर
सुल्तानपुर गोसाईगंज थाना क्षेत्र में कॉलेज से लौट रहे एक युवक पर कथित रूप से घात लगाकर हमला किए जाने का मामला सामने आया है पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है हालांकि घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के गंगेव गांव निवासी फैसल खान 1 अगस्त की दोपहर अपने चचेरे भाई का स्कूल में प्रवेश करने के बाद घर लौट रहे थे आरोप है की जमुहरिया पुल के पास पहले से घात लगाए बैठे बिलाल अयान तथा 8 से 10 लोगों ने उनकी बाइक रोक ली पहले उनके चचेरे भाई के साथ मारपीट की गई इसके बाद फैसल खान पर धारदार हथियार और कट्टे के बट से सिर पर कई बार किए गए तहरीर में कहा गया है कि हमले में फैसल खान गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर बेहोश हो गए शोर सुनकर पहुंचे राजगीरों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी थाना अध्यक्ष अखंड देव मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज का विवेचना शुरू कर दी है मामले की जांच उप निरीक्षक अनिल सक्सेना को सौंपी गई है वहीं परिजनों का आरोप है की घटना की 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस किसी भी नामजदआरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है इसे लेकर पीड़ित पक्ष में नाराजगी और उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी
पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा सुल्तानपुर

















