माहुल में दो भूमाफियाओं पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

0
0

 

 

माहुल(आजमगढ़)। अहरौला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत माहुल में जमीन की खरीद और बिक्री करने वाले दो प्लाटरों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।जिससे बाजार में जमीन के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

राजस्व निरीक्षक माहुल कृष्ण कुमार यादव द्वारा दिए गए शिकायती पत्र पर पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे में यह कहा गया कि अहरौला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत माहुल निवासी सब्बू उर्फ खालिद और फूलपुर थाना क्षेत्र के बक्सपुर निवासी बेलाल अहमद भूमाफिया किस्म के व्यक्ति है। खालिद उर्फ सब्बू द्वारा माहुल के वार्ड न तीन में सरकारी नाले की जमीन को कब्जा करके बेच दिया गया।जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मकान बनावा लिया। इनके इस कृत्य से वार्ड वासियों की जलनिकासी बंद है और मोहल्ले में गंदा पानी इकट्ठा हो रहा जिससे संक्रामक रोग फैल रहा।इसी तरह बेलाल अहमद द्वारा माहुल के रौजा टोला में आबादी की जमीन का बिना बटवारा कराए ही सरकारी बंजर खाते की जमीन को मिला कर अवैध रूप से प्लाटिंग शुरू कर दिया गया सूचना मिलने पर जब तहसील प्रशासन ने उसे ध्वस्त करा दिया। उसके बावजूद भी बेलाल अहमद द्वारा उक्त भूमि में दबंगई के बल पर दिवाल बना कर पुनः प्लाटिंग शुरू कर दिया।इस संबंध में राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव द्वारा दोनों को भूमाफिया बताते हुए रविवार को अलग अलग मुकदमा दर्ज कराया गया।मुकदमा दर्ज होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अवैध रूप से जमीन की खरीद और बिक्री करने वालो में खलबली मची है।

 

इस संबंध में उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार का कहना है।सरकारी भूमि को कब्जा करने और उसे बेचना भूमाफिया की श्रेणी में आता है।ऐसे कृत्य करने वालो को चिन्हित कर कानूनी कार्यवाही की जा रही जो आगे भी जारी रहेगी। किसी भी दशा में सार्वजनिक संपति की क्षति नहीं होने दिया जाएगा *संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट*

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें