येअखंड नगर सुलतानपुर
जनपद को क्षय ( टीबी) से मुक्त करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक विशेष जागरूकता अभियान शुरु किया है। इस अभियान को सक्रिय और सफल बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर आज अखण्डनगर एक वाहन आ चुका है।यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की पांच सदस्यीय टीम लोगो को टीबी के प्रति जागरूक करेगी। इस टीम मे डाक्टर कृष्णनाथ गुप्ता, फार्मासिस्ट अनिल कुमार, लैब टेक्नीशियन दिनेश कुमार ,स्टाफ नर्स अंजना सिंह और वाहन चालक उमेश कुमार शामिल है। यह टीम गांव गांव और घर घर जाकर क्षय रोग के लक्षण, जांच, उपचार और वचाव के बारे मे जानकारी प्रदान करेगी। इसका उद्देश्य गंभीर रूप से बीमार लोगो की पहचान कर जांच और इलाज के लिए प्रेरित करेगा।
के मास न्यूज संम्वादाता दोस्त पुर
In





















